निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोल रहे हैं, "मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं...लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं…किसी को बोलो वह भोपाली है…उसका मतलब…होता है कि वह समलैंगिक है।" इस पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, "अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है…यह आम भोपाल निवासी का नहीं है।"