फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बैग पर लगे 'X' के निशान की तस्वीरें ट्वीट कर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत की है। उन्होंने लिखा, "चॉक से...बैग पर 'X' का निशान लगाने के खराब सिस्टम को कृपया बंद करें।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "एग्ज़िट पर बैग की चेकिंग के लिए यह मार्क लगाया जाता है।"