फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म 'सैयारा' को लेकर कहा है कि जब नए स्टारकास्ट के साथ कोई फिल्म कामयाब होती है तो संदेश जाता है कि बड़ा बजट नहीं बल्कि अच्छी कहानी मायने रखती है। उन्होंने कहा कि कहानी अच्छी हो तो पीआर/मार्केटिंग स्टंट्स की ज़रूरत नहीं पड़ती। सुभाष ने 'सैयारा' की सफलता के लिए फिल्ममेकर्स को बधाई दी है।