अचानक से सस्ता होता जा रहा है सोना-चांदी...अब खरीदें या और इंतज़ार करें; जानें
सोने और चांदी के लगातार लुढ़कते दामों के बीच कार्तिकेय बुलियन के डायरेक्टर दीपक सोनी ने कहा है, "यह एक करेक्शन है...निश्चित तौर पर बाय बनता है।" इंडिया बुलियन ऐंड ज्वेलर्स असोसिएशन की उपाध्यक्ष अक्षा कंबोज ने बताया, "खरीदारी से पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक के नतीजों पर नज़र रखना ज़रूरी है।"