अचंभित हूं कि ये अभी भी मेरे साथ हैं: काजोल को लेकर शादी की सालगिरह पर अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन ने गुरुवार को अपनी और काजोल की शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक पुरानी वीडियो शेयर की। वीडियो में अजय ने कहा, ''मैं आचंभित हूं कि ये अभी भी मेरे साथ हैं।'' वहीं, काजोल ने भी दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''दौड़ते, चलते...23 साल बाद हम यहां हैं...क्या हम पुरस्कार के हकदार हैं?''