अचानक एक विमान मेरे विमान के सामने आ गया था: विमान के डगमगाने की घटना पर ममता

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को यूपी से चुनाव प्रचार कर कोलकाता लौटने के दौरान उनके चार्टर्ड फ्लाइट के आसमान में डगमगाने की घटना पर कहा, "अचानक एक विमान मेरे विमान के सामने आ गया था।" बकौल ममता, "पायलट की दक्षता के कारण मैं बच सकी...विमान 6,000-फीट नीचे आ गया था...मेरी पीठ और छाती पर चोटें आईं...मुझे अब भी दर्द है।"