उडुपी (कर्नाटक) में हिजाब विवाद को लेकर राज्य की गुलमर्ग उत्तर सीट से कांग्रेस विधायक कनीज़ फातिमा ने कहा है, "अब तक हर कोई इसे (हिजाब को) पहनता था...वे अचानक हमें क्यों रोक रहे हैं?" बकौल फातिमा, "हम स्कूल यूनिफार्म के हिसाब से हिजाब के रंग में बदलाव करने के लिए तैयार हैं लेकिन हम इसे पहनना नहीं छोड़ सकते।"