अच्छा महसूस कर रहा हूं: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आईसीयू के वीडियो में लालू यादव

सिंगापुर के अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आईसीयू में भर्ती आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक वीडियो में कहा है, "आप सब लोगों ने दुआ की। अच्छा महसूस कर रहा हूं।" उनकी बेटी मीसा भारती ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया!"