inshorts

अच्छा लगता है जब लोग मुझे बेवकूफ समझते हैं: भारत की राष्ट्रपति का नाम बताने पर आलिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक इवेंट में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम सही बताते हुए कहा है कि उन्हें अच्छा लगता है जब लोग उन्हें बेवकूफ समझते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सच में यह पसंद है...क्योंकि वे मुझ पर बहुत सारे मीम्स बनाते हैं जिसने मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ाई और लोग मेरी फिल्मों को भी पसंद कर रहे हैं।"