अच्छी बात है कि आजकल राजनीति में 'स्कूलों' को लेकर बातचीत होने लगी है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, "पिछले कुछ महीनों से एक अच्छी बात हो रही है कि अब राजनीति में 'स्कूलों' को लेकर बातचीत होने लगी है।" उन्होंने कहा, "अब तू-तू, मैं-मैं स्कूलों पर हो रही है...यह अच्छी बात है।" बकौल केजरीवाल, "आज देश की राजनीति में शिक्षा और स्कूल बहुत बड़ा मुद्दा बनते जा रहे हैं।"