अच्छी स्क्रिप्ट मिले तो सोचेंगे: 'भूल भुलैया' के तीसरे पार्ट को लेकर निर्देशक अनीस बज़्मी

निर्देशक अनीस बज़्मी ने इस साल रिलीज़ हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' के अगले पार्ट को लेकर 'ईटाइम्स' से बात की है। उन्होंने कहा, "मैं इसे बनाना पसंद करूंगा। मुझे हॉरर-कॉमेडी शैली की फिल्में पसंद आईं...बस एक अच्छी स्क्रिप्ट मिल जाए तो क्यों नहीं?” 'भूल भुलैया 2' में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में थे।