अच्छे पैसे मिल रहे थे पर लगा कुछ करने के लिए बचा नहीं: कपिल का शो छोड़ने पर उपासना
ऐक्ट्रेस उपासना सिंह ने पूर्व में 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें काम के अच्छे पैसे मिल रहे थे लेकिन उन्हें लगा कि शो में उनके करने लायक कुछ बचा नहीं था। उन्होंने कहा, "मैंने कपिल से कहा...मुझे कुछ चुनौतीपूर्ण नहीं लग रहा...या तो शुरुआत जैसे रोल दो या फिर मुझे जाने दो।"