अजय देवगन के बेटे के फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- जैसा पिता-वैसा बेटा
अभिनेता अजय देवगन के 15 वर्षीय बेटे युग के फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में पहले युग की पुरानी झलक दिखी जब उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की थी और बाद में ट्रांसफॉर्मेशन दिखा जहां उनकी फिट बॉडी दिख रही है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "जैसा पिता-वैसा बेटा।" एक अन्य ने लिखा, "यह तो बस शुरुआत है।"