‘दृश्यम-3’ के बाद अजय देवगन प्रोड्यूसर भूषण कुमार संग बड़े बजट की स्पाई थ्रिलर फिल्म में नज़र आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी भारतीय जासूसी की दुनिया पर आधारित होगी। दोनों के बीच इसे लेकर कई मुलाकातें हुईं और अजय ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है। इसकी शूटिंग 2027 में शुरू होकर 2028 के मध्य रिलीज़ हो सकती है।