अजय देवगन की बेटी नीसा के अटक-अटक कर हिंदी बोलने का वीडियो हुआ वायरल

अभिनेता अजय देवगन के एनवाई फाउंडेशन के एक इवेंट में उनकी बेटी नीसा द्वारा हिंदी में दिए गए भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नीसा के अटक-अटक कर हिंदी बोलने को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। नीसा ने इस इवेंट में महाराष्ट्र के अहमदनगर में डिजिटल पुस्तकालयों का उद्घाटन किया और किताबें बांटीं।

Load More