अजय देवगन को स्कूटर चलाते देख सेल्फी के लिए दौड़े दर्जनों फैन्स; उन्होंने शेयर किया वीडियो

अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें सेट पर स्कूटर चलाते देखकर दर्जनों फैन्स सेल्फी लेने के लिए उनके पीछे दौड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में फैन्स स्कूटर के पीछे भागते और चिल्लाते दिखे। अभिनेता ने लिखा, "राइड के समय हमेशा हेलमेट पहनें। मैंने हेलमेट नहीं पहना था क्योंकि मैं शूटिंग कर रहा था।"