अजय माकन पर 24 घंटे में कार्रवाई करें: 'केजरीवाल देश विरोधी' वाले बयान पर 'आप'

'आप' नेता संजय सिंह ने कांग्रेस नेता अजय माकन द्वारा केजरीवाल को 'देश विरोधी' कहने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि माकन के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई करें वरना हम दूसरे घटक दलों से मांग करेंगे कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करें। बकौल सिंह, माकन बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं।