केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेसी नेता सोमवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के जीपीओ में गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत पर बैठ गए। गौरतलब है कि अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है।