योग गुरु बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच बयानबाज़ी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों को भारतीय जनता पार्टी का मददगार बताते हुए कहा कि इनका पूरा काम बीजेपी को मज़बूत करना और उसकी ताकत बढ़ाना है। दरअसल, रामदेव ने भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी बताया था।