अजीब था, मैं बिल्कुल भी बात नहीं कर रहा था: शिबानी के साथ पहली डेट पर फरहान अख्तर
अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में पत्नी व ऐंकर-मॉडल शिबानी दांडेकर के साथ अपनी पहली डेट को अजीब बताया है। उन्होंने कहा, "हमारे बीच काफी चुप्पी थी...मैं कुछ बोल ही नहीं रहा था और शिबानी के पास भी...बात करने के लिए कुछ नहीं था।" उन दोनों ने 19 फरवरी को खंडाला के अपने फार्महाउस में शादी की थी।