अभिनेत्री सोनम कपूर ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रतिनिधियों को विश्वविद्यालयों के सदस्य नियुक्त किए जाने के फैसले पर सवाल उठाने वाले बीजेपी विधायक सुधीर मुंगटीवार की आलोचना की है। मुंगटीवार ने एसेक्शुअल रिलेशनशिप्स पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या आप लेस्बियन...और गे लोगों को सदस्य बनाने वाले हैं?" इसे लेकर सोनम ने कहा, "अज्ञानी, अनपढ़ और घृणात्मक।"