कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा शो के दौरान 'जवान' के डायरेक्टर अटली के 'लुक' पर किए गए मज़ाक की हो रही आलोचना के बीच कपिल ने बयान जारी किया है। उन्होंने X पर कहा, "क्या बता सकते हैं कि मैंने वीडियो में कब और कहां (अटली के) लुक के बारे में बात की, कृपया सोशल मीडिया पर नफरत मत फैलाइए।"