रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक किस्सा शेयर किया था जब पाकिस्तान गए पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को महिला पत्रकार ने शादी का प्रस्ताव देते हुए मुंह दिखाई में कश्मीर मांगा था। बकौल राजनाथ, "अटल जी ने मुस्कुराते हुए पत्रकार से कहा था- 'मैं भी शादी के लिए तैयार हूं लेकिन दहेज में मुझे पाकिस्तान दे दीजिए'।"