अत्यधिक ऊंचाई पर रहने से कौन-कौनसी समस्याएं हो सकती हैं?
गायिका ध्वनि भानुशाली ने बताया है कि 76वें मंज़िल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में सिरदर्द होता है। मणिपाल अस्पताल (पुणे) के डॉ. मनोज पवार के मुताबिक, अत्यधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन लेवल कम होता है और अधिक समय तक ऊंचाई पर रहने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन में तेज़ी, सांस लेने में समस्या व स्लीप ऐप्निया हो सकता है।