गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आज़म खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में रखना है तो फिर से 300 (सीटें) पार कर 'कमल की सरकार' बनानी होगी। बकौल शाह, "योगी...सरकार ने यूपी से चुन-चुन कर माफियाओं को समाप्त करने का काम किया है।"