मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में यूपी नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र एक चुनावी सभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "अतीक व अशरफ के हत्यारों के घरों पर बुलडोज़र क्यों नहीं चला है?" उन्होंने कहा, "एक आरोपी के घर में छत नहीं है और उसके पास ₹8-₹8 लाख के हथियार मिले, ऐसे में उसके पास रुपए कहां से आए?"