तेलंगाना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राज्य के बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय को करीमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा, "केसीआर सरकार हाल के उपचुनावों में...बीजेपी की जीत और राज्य में पार्टी को मिल रहे समर्थन को देखकर बौखला गई है।"