सिंघु बॉर्डर पर कटे हुए हाथ के साथ मृत मिले लखबीर सिंह (35) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी मौत गहरे घावों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम की सदस्य डॉ. एकता ने कहा, "22 में से 10 घाव बहुत बड़े थे। रस्सी से बांधे जाने के निशान...थे और उसे ज़मीन पर घसीटा...गया था।"