अत्याचार रोकने की बजाय विपक्षी दलों के फोन टैप कर रही है सरकारः प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार विकास, लोगों की समस्याओं को समझकर सुलझाने और अत्याचार रोकने की बजाय ‘विपक्षी दलों के फोन टैप’ कर रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ये बातें कहीं।