अथिया के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार, दिखाई बचपन की अनदेखी झलकियां
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी के 34वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बचपन की अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और भावुक संदेश लिखा। सुनील ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अथिया चाहे जितनी बड़ी हो जाएं, लेकिन उनके लिए हमेशा वही छोटी बच्ची रहेंगी। तस्वीर में सुनील छोटी अथिया को गोद में लिए व चूमते हुए दिखे।