अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उनकी बेटी के जन्म के दौरान पिता सुनील शेट्टी और मां माना शेट्टी डिलीवरी रूम के बाहर उनका इंतज़ार करते दिखाई दे रहे हैं। अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने बेटी का नाम 'इवारा' रखा है।