अदाणी एंटरप्राइजेज़ लाएगी ₹25000 करोड़ का राइट्स इश्यू, आज उछले शेयर

अदाणी एंटरप्राइजेज़ लिमिटेड के बोर्ड ने ₹1 प्रति शेयर के आंशिक रूप से पेड अप इक्विटी शेयरों के ज़रिए ₹25,000 करोड़ से अधिक के राइट्स इश्यू को मंज़ूरी दी है। इसके बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 6% तक उछलकर बीएसई पर ₹2,516 तक पहुंच गए। कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए प्राइस ₹1800/शेयर तय किया है।

Load More