अदाणी ग्रुप का विदेशों में निवेश राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदेह: कांग्रेस
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अदाणी समूह का विदेशों में निवेश का जो तरीका है वो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विशेष मित्रता' की कीमत भारत को पहले ही घरेलू और वैश्विक स्तर पर कई बार चुकानी पड़ी है।