लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में अदाणी घूस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर 'X' पर लिखा है, "देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में...निजी मामला।" उन्होंने कहा, "जब मित्र की जेब भरना मोदी जी के लिए राष्ट्र निर्माण है तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना व्यक्तिगत मामला बन जाता है।"