अदनान सामी का मुंबई एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा, 5 घंटे की देरी और स्टाफ पर निकाली भड़ास

गायक अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर खराब अनुभव के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। एयर इंडिया की फ्लाइट 5 घंटे लेट थी, जिसकी जानकारी सुरक्षा जांच के बाद मिली। स्टाफ को 'बदतमीज', प्रणाम सेवा को 'घमंडी व अनुपयोगी' और निराशाजनक बताया। अदनान को एयरपोर्ट के ऑटोमेटेड चैटबॉट से भी निराशा मिली।

Load More