गायक अदनान सामी (50) ने मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद फीज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन से पहले की उनकी तस्वीर के साथ तुलना वाला कोलाज वायरल हो गया है। एक फैन ने कमेंट किया, "लोगों की दिन-ब-दिन उम्र बढ़ती है, अदनान...दिन-ब-दिन जवान हो रहे हैं" जबकि अन्य ने लिखा, "मुझे..अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा।"