अदाणी के मुद्दे पर 6-10 मार्च और 13 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर गौतम अदाणी के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ 6-10 मार्च तक देशभर में ब्लॉक स्तर पर सार्वजनिक बैंकों और एलआईसी के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करने का एलान किया है। वहीं, 13 मार्च को भी कांग्रेस सभी राज्यों में गवर्नर हाउस तक विरोध-मार्च निकालेगी। बकौल कांग्रेस, पार्टी मार्च व अप्रैल में 'पर्दाफाश' रैलियां करेगी।