अदालत के दखल के बाद स्थाई हुई कश्मीरी पंडितों की नौकरी: केजरीवाल के बयान पर शिक्षक संघ
सरकारी स्कूल शिक्षक संघ (प्रवासी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कश्मीरी पंडित शिक्षकों को स्थाई करने के दावों की निंदा कर कहा है कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद संबंधित शिक्षकों को स्थाई नौकरी मिली। संघ ने कोर्ट केस की टाइमलाइन शेयर की है। केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने 233 कश्मीरी पंडितों की नौकरियां स्थाई कीं।