inshorts

इस अदालत से विश्वास उठ गया: जावेद अख्तर मानहानि केस में अंधेरी कोर्ट में पेश होने पर कंगना

जावेद अख्तर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले के संबंध में कंगना रनौत सोमवार को अंधेरी (मुंबई) की एक अदालत में पेश हुईं। कंगना के वकील के मुताबिक, ऐक्ट्रेस ने यह मामला दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है क्योंकि उनका इस अदालत से विश्वास उठ गया। ऐक्ट्रेस ने अख्तर की शिकायत के जवाब में याचिका भी दाखिल की।