ज्यादा स्क्रीन देखने वाले युवाओं में तनाव-अकेलेपन का खतरा दोगुना, अध्ययन में खुलासा
90 लाख से अधिक लोगों के डेटा पर हुए अध्ययन में खुलासा हुआ कि ज्यादा स्क्रीन इस्तेमाल करने वाले युवाओं में अवसाद, घबराहट और अकेलेपन का खतरा लगभग दोगुना हो जाता है। नींद की समस्याएं और खुद को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। विशेषज्ञों ने डिजिटल उत्पादों पर वैश्विक संधि की मांग की।