अधिक काम और प्रसिद्धि पाने के लिए 'खतरों के खिलाड़ी 13' कर रहा हूं: 'बिग बॉस 16' फेम शिव

रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' करने को लेकर कहा है, "मैं इस शो का हिस्सा इसलिए बना ताकि मुझे अधिक काम मिल सके।" उन्होंने कहा, "मैं अपने डर को मात देने के लिए नहीं बल्कि अधिक काम, प्रसिद्धि पाने और ज़्यादा लोगों से जुड़ने के लिए यह शो कर रहा हूं।"