ईडन गार्डन्स में अपने पावर-पैक हिट्स से गेंदों को स्टेडियम के बाहर भेजने के लिए मशहूर क्रिकेटर यूसुफ पठान ने अब पश्चिम बंगाल की सियासी पिच पर एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार यूसुफ पठान ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर लोकसभा सीट से अपना अभियान शुरू कर दिया।