अभिनेता संजय दत्त ने हाल में आई फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' के किरदार 'अधीरा' और 2012 की फिल्म 'अग्निपथ' की अपनी भूमिका 'कांचा चीना' के बीच तुलना होने पर प्रतिक्रिया दी है। बकौल दत्त, "दोनों का मकसद एक ही है...'कांचा' को 'मांडवा' चाहिए था...'अधीरा' को 'केजीएफ' चाहिए। लेकिन कैरेक्टर, लुक और फील अलग है। 'अधीरा' एक बड़ा किरदार है।"