अनुच्छेद 370 एकता में रूकावट था, हमने उसे ज़मीन में गाड़ दिया: लोकसभा में पीएम मोदी

संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि हमारी सरकार की नीतियों में लगातार भारत की एकता को मज़बूती देने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने आगे कहा, "आर्टिकल 370 हमारी एकता में रुकावट बना हुआ था और इसलिए हमने उसे ज़मीन में गाड़ दिया है।"