बिहार के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के पंडाल में बुधवार को सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। नदवां गांव स्थित विवाह स्थल पर एक युवक ने सांप को पूंछ से पकड़कर घुमाया और दूर फेंक दिया। घटना शादी की रस्में शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई जब मेहमानों का पहुंचना जारी था।