मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हल्दी समारोह का एक वीडियो वायरल है जिसमें गाना गा रहे कलाकार पर नोटों की बारिश की जा रही है। वीडियो में अनंत सोफे पर बैठे दिख रहे हैं जबकि उनके पास एक नाबालिग लड़का भी दिख रहा है। वीडियो में गायिका के चारों ओर नोट उड़ते दिख रहे हैं।