झारखंड में कार को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, आग लगने से ज़िंदा जला ड्राइवर
झारखंड के गुमला में मंगलवार देर रात एक कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक 11,000 वोल्ट के बिजली के खंभे से जा टकराया और उसमें आग लग गई। हादसे में चालक पंकज कुमार (35) की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। बकौल रिपोरट्स, वह ओडिशा के राउरकेला से सरिया लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जा रहा था।
read more at Tv9hindi


