सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में सरेंडर करने के लिए समयसीमा 4 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले अदालत ने उनकी ज़मानत रद्द करते हुए सरेंडर का निर्देश दिया था। गौरतलब है कि इस मामले में अनंत सिंह पर हत्या की साज़िश रचने का आरोप है।