बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी के कार्ड में अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार की शैक्षणिक योग्यता बताई है। ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है। कार्ड पर उनके नाम के ठीक नीचे उनकी योग्यता और यूनिवर्सिटी का नाम विशेष रूप से लिखा गया है।