अन्नामलाई ने बीजेपी अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा, फिर दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि बीजेपी ने इसे स्वीकार किया है या नहीं। इस रिपोर्ट के बाद अन्नामलाई ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।